PM Awas Yojana Survey Last Date 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तिथि में बढ़ोतरी की गई है। बताते कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया था, जिसे सरकार द्वारा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 तक कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ उठा सके। इस विस्तार तिथि के दौरान, ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सहायकों और प्रखंड स्तर पदाधिकारी द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
इन अभियानों का उद्देश्य सभी नागरिकों का नाम सर्वेक्षण सूची में शामिल करना है। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन 30 अप्रैल 2025 से पहले पूरा हो जाए। सर्वे प्रक्रिया में आवेदन आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको न केवल PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, बल्कि पीएम आवास योजना सर्वे के तहत किन कारणों से परिवारों को अयोग्य घोषित किया जाता है, यह सभी जानकारी बताएंगे। इससे आप आसानी से यह जान पाएंगे, कि आप इस सर्वे के लिए पात्र है या नहीं और योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी कदम कैसे उठा सके।
PM Awas Yojana Survey Last Date
पीएम आवास योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
वर्तमान समय में पीएम आवास योजना सर्वे 2025 का कार्य शुरू है, ताकि नए लाभार्थियों का नाम वेटिंग सूची में जोड़ा जा सके और पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 और पात्रता से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसके अलावा हम आपको पीएम आवास योजना के तहत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन करने की जानकारी देंगे।
PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | PM Awas Yojana Survey Last Date 2025 |
सर्वे का नाम | PM Awas Survey 2025 |
माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
सर्वे शुरू होने की दिनांक | 10th January 2025 |
अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2025 |
Pradhan Mantri Awas Yojana Survey Last Date Detailed Information? | इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। |
Awas Plus Survey App last date / Important Dates
Detail | Dates |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 10th January 2025 |
अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2025 |
लाभार्थी सूची जारी होने की तिथि | जुलाई 2025 (संभावित) |
पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत रोजगार सेवक या पंचायत सचिव से संपर्क करके पीएम आवास योजना सेल्फ सर्वे का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- अब इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक सही से दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच कर देना है।
- इसके बाद अंत में भरा हुआ आवेदन फॉर्म को अपने प्रखंड ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देना है।
- पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है।
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी पूरी जानकारी हमने आपको नीचे बताया है, जिसका पालन करके आप आसानी से पीएम आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट से Awas Plus 2024 App डाउनलोड करें
- सबसे पहले आपको मोबाइल के ब्राउज़र में जाकर Pmayg.nic.in के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का डैशबोर्ड खुलेगा, यहां आपको मेनू आइकॉन पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आवाज प्लस 2024 सर्वे का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Latest App Version For AwaasPlus 2024 Survey का डाउनलोड लिंक मिलेगा, इस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- इसके साथ ही Aadhar Face RD App को भी डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है।
स्टेप 2 – ऐप इंस्टॉल करने के बाद ई-केवाईसी (Face E-KYC) करें
- ऐप डाउनलोड एवं इंस्टॉल करने के बाद Awaas Plus 2024 App को ओपन करें।
- इसके बाद Self Survey के विकल्प पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद Authenticate के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें Proceed के विकल्प पर क्लिक करें।
- जब लाल रंग की पट्टी हरे रंग में बदल जाए, तो इसका मतलब आपका फेस ई केवाईसी प्रक्रिया सफल हो गया है।
- इसके बाद आप 1-2 बार आंखें झपकाएं, जिससे आपकी ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- अब OK के विकल्प पर क्लिक कर ले।
- इसके बाद आप अपने मन से चार अंकों का पिन सेट करें तथा लॉगिन करें।
स्टेप 3 – एप्लिकेशन फॉर्म भरें व फोटो अपलोड करें
- यहां आपको लॉगिन करने के बाद “Add/Edit Survey” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करके “Proceed” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने कच्चे मकान की 2 तस्वीर अपलोड करनी है।
- “Add Remark” में “Kaccha Ghar” लिखें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Application Preview” देखें।
- सभी जानकारी सही देने के बाद “Proceed” पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 4 – सर्वे रिपोर्ट अपलोड करें व आवेदन पूरा करें
- सर्व प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऐप के डैशबोर्ड पर वापस चले जाएं।
- यहां आपको Upload Saved Survey Data का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें।
- अब आप अपने एप्लीकेशन को सेलेक्ट करें तथा Upload Record के विकल्प पर क्लिक कर ले।
- अब आपका डाटा सफलता पूर्वक अपलोड हो जाएगा।
- अंत में अपने Reference Number को नोट करके सुरक्षित रख ले।