PM Awas Self Survey Form 2025: भारत सरकार द्वार ग्रामीण क्षेत्र के बेघर और गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत की है। जिसका मुख्य उद्देश्य बेघर तथा कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिको को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, ताकि देश के सभी गरीब नागरिकों का जीवन स्तर ऊपर उठ सके। अगर आपके पास भी खुद का पक्का मकान उपलब्ध नहीं है, तो आप PM Awas Self Survey Form भर कर खुद को इस योजना के तहत जोड़ सकते हैं।
अगर आप इस योजना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं, तो आप PM Awas Self Survey Form ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से भर सकते हैं। इसके बाद आपकी पात्रता की जांच की जाएगी और अगर आप योजना का लाभ लेने के योग्य होंगे, तो आपका नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद आपको पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
यदि आप पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि PM Awas Self Survey Form कैसे भरना है? इसके लिए पात्रता आवश्यक दस्तावेज क्या है? यह सभी जानकारी आपको आज के इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बताया गया है, इसलिए इसे आप ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़े।
PM Awas Self Survey Form 2025 क्या है?
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के बेघर नागरिकों को पक्का मकान की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पीएम आवास योजनाके तहत आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है, जिसमें नाम जोड़ने के लिए इच्छुक नागरिक को स्व-सर्वेक्षण यानी PM Awas Self Survey करवाना होगा। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सरकार योजना के लिए लाभार्थी परिवारों का चयन कर उसका नाम लाभार्थी सूची या वेटिंग लिस्ट में शामिल करती है और इसके बाद उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
ऐसे नागरिक जो ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं और जिनके पास खुद का मकान उपलब्ध नहीं है, जो झुग्गी झोपड़ी, कच्चे घर या फिर किराए के मकान में रहते हैं, वह PM Awas Self Survey Form भरकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि पीएम आवास योजना के लिए आवेदन 10 जनवरी 2025 से शुरू की गई थी, जिसका अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे बाद में बढ़कर अप्रैल 2025 तक कर दिया गया है।
PM Awas Self Survey Form Overview
आर्टिकल का नाम | PM Awas Self Survey Form |
लाभार्थी | देश के गरीब नागरिक |
वर्ष | 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://pmayg.nic.in/ |
PM Awas Self Survey के लिए पात्रता
- ऐसे नागरिक जो की झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं या बेघर है, वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों के परिवार और श्रमिक योजना का लाभ ले सकते हैं एवं इन्हें इस योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदन के पास तीन पहिया या चार पहिया वाहन नहीं होनी चाहिए।
- आधुनिक कृषि उपकरणों के मालिक और ₹50,000 से अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- ऐसे नागरिक जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- इसके लिए परिवार की मासिक आय ₹15,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के पास 2.5 एकड़ से अधिक संचित भूमि तथा 5 एकड़ से अधिक असंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।
PM Awas Self Survey Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
PM Awas Self Survey Form कैसे भरें ऑफलाइन?
- सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाना होगा।
- यहां आपको ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव या ग्रामीण आवास सहायक से संपर्क करके पीएम आवास योजना सेल्फ सर्वे फार्म प्राप्त कर लेना है।
- अब आपको इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फार्म में अटैच करके पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देना है।
- इस तरह आप ऑफलाइन तरीके से पीएम आवास सेल्फ सर्वे फॉर्म भर सकते हैं।
PM Awas Self Survey Form Online कैसे भरें?
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको “Pradhan Mantri Awas Yojana (Gramin)” का विकल्प मिलेगा, इस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको “Awaas Plus 2024 Survey” यह विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद यहां से आपको “Latest App Version for Awaas Plus 2024” को डाउनलोड करना है।
- इसके अलावा Aadhar Face RD ऐप को भी डाउनलोड कर लेना है।
- App खोलने के बाद आपको “Self Survey” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद “Authenticate” के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद यहां आपको फेस स्कैन करके केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- अब आपको 4 अंको का पिन सेट करके लॉगिन कर लेना है।
- यहां आपको लॉगिन करने के बाद “Add/Edit Survey” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करके “Proceed” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने कच्चे मकान की 2 तस्वीर अपलोड करनी है।
- “Add Remark” में “Kaccha Ghar” लिखें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Application Preview” देखें।
- सभी जानकारी सही देने के बाद “Proceed” पर क्लिक कर देना है।
- अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।