Maiya Samman Yojana Payment List: नई लिस्ट जारी, 2 लाख महिलाओं का नाम गायब, करना होगा यह काम, देखें..

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Payment List: मईया सम्मान योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की किस्त मिलती है। लेकिन यह उन्हें तभी प्राप्त होती है जब उनके सभी डॉक्यूमेंट मौजूद व सही पाई जाती है। जबकि नहीं पाई जाने पर महिलाओं का नाम पेमेंट लिस्ट से हटा दिया जाता है और इस लिस्ट को अपडेट कर अपलोड कर दिए जाते है। हाल ही में जारी किए लिस्ट से 2 लाख महिलाओं का नाम निकल दिया गया है। ऐसे में जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल नहीं होगा उन महिलाओं को राशि नहीं मिलेगी।

फिलहाल आपको बता दे, मईया सम्मान योजना के तहत इस नई लिस्ट को जारी करने से पहले 57 लाख महिलाएं लिस्ट में शामिल थी। जबकि 2 लाख निकालने से अब 55 लाख महिलाओं का नाम इस लिस्ट में है हालांकि जिन 2 लाख महिलाओं का नाम निकाला गया है उन महिलाओं को भी राशि मिल सकती है लेकिन उन्हें नियम व शर्तों का पालन अवश्य करना होगा।

क्यों हटाए गए 2 लाख महिलाओं के नाम

मईया सम्मान योजना के लाभार्थी लिस्ट से 2 लाख हटाए गए महिलाओं के नाम में से अधिकतम मामला है कि, महिलाओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेज अधूरा या गलता, डुप्लीकेट और महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक एवं महिलाओं के बैंक खाते का डीबीडी एक्टिव ना होना। ऐसी स्थिति में महिलाओं को पता करनी चाहिए, किन कारणों से नाम लाभार्थी लिस्ट से निकाला गया है। और इससे भी पहले तो उन्हें नई लिस्ट देखकर पता करना होगा उनका नाम लिस्ट में है या फिर निकाल दिया गया है। आइये जानते है लिस्ट में नाम कैसे चेक करना है?

Maiya Samman Yojana Payment List

न्यू पेमेंट लिस्ट को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों में से किसी भी माध्यम से देख सकते हैं। ऑनलाइन देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट की मदद लेनी होगी। तो वही ऑफलाइन के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं। ऑनलाइन लिस्ट में नाम कैसे देखना है इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

मईया सम्मान योजना पेमेंट लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

  • ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर लॉगिन के विकल्प को चुनकर आईडी पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जहाँ राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करें।
  • अब पीडीएफ फॉर्मेट में पेमेंट लिस्ट खुलेगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते है।

नाम हटाने या लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें?

यदि आपका भी नाम लिस्ट से निकाल दिया गया है तो आपको पता चल ही गया होगा किन कारणों से निकला गया है। यदि आपके द्वारा भरी गई जानकारी में गलती हो तो सही जानकारी को अपडेट अवश्य अपडेट कराएं। और दस्तावेज अधूरा दिए है तो उसे पूरा कर अपडेट कराएं। इसके अलावा सबसे बड़ी जो कारण है वह यह है कि, महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक एवं डीबीटी एक्टिव नहीं है तो इस प्रक्रिया को भी पूरी करें।

क्योंकि मुख्यमंत्री जी द्वारा पांचवी किस्त जारी करने के वक्त ही महिलाओं के आधार से लिंक एवं डीबीटी एक्टिव कराने को लेकर जानकारी दे दी गई थी। साथ ही ये भी ध्यान रहे महिलाओं द्वारा दिए गए बैंक खाता महिलाओं का खुद के नाम का होना आवश्यक है।


WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment