Join WhatsApp Group!

Maiya Samman Yojana Correction Update: फॉर्म करेक्शन के लिए लगाएंगे कैंप, जाने कैसे करवा पाएंगे आवेदन फार्म में सुधार,

Maiya Samman Yojana Correction Update: झारखंड राज्य में संचालित मईया सम्मान योजना सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए आर्थिक मदद बन चुकी है इसका प्रमुख कारण है इस योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की किस्त घर बैठे डीबीटी के माध्यम से खाते में उपलब्ध करा दिए जाते हैं। जिसकी सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकता एवं अन्य कार्यो को भी पूरा कर पाती है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

लेकिन यहाँ एक ध्यान देने वाली बात है हाल ही 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के एकमुश्त 7500 की राशि हाल ही में महिलाओं के खाते में भेजी गई है। लेकिन 18 लाख के आसपास महिलाओं के खातें में यह राशि नहीं पहुंची है। इसका कारण है महिलाओं के आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी में त्रुटि होना या गलत दस्तावेज अपलोड होना। और भी कारण हो सकते है जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी आगे की इस लेख में जानने वाले है-

Maiya Samman Yojana Overview

योजना का नाममईयां सम्मान योजना
राज्यझारखण्ड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभ2500 रूपये हर महीने
फॉर्म करेक्शनऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Correction Update

फॉर्म करेक्शन के लिए सरकार द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है इस दौरान जिन महिलाओं के आवेदन में त्रुटि होने के कारण लाभ नहीं मिल पा रही है और उन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है। तो उन्हें फॉर्म करेक्शन के लिए अप्लाई करना होगा। जिसके बाद फॉर्म में गलत जानकारी की सुधार की जाएगी, उसके बाद महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा। और फिर हर महीने की किस्त महिलाओं को सफलतापूर्वक मिलने लगेगी।

Maiya Samman Yojana Form Correction क्यों जरूरी है?

जैसा कि हमने आपको बताया कि, 18 लाख महिलाओं के खाते में ₹7500 की राशि नहीं पहुंच पाई है तो वही 38 लाख महिलाओं के खाते में ₹7500 की राशि पहुंच चुकी है यानी इस योजना के तहत कुल 56 लाख के आसपास महिलाएं पंजीकृत है। और इस योजना में 8वीं क़िस्त की राशि महिलाओं की खाते में भेजी जा चुकी है जहाँ छठी सातवीं और आठवीं क़िस्त की राशि एक साथ हाल ही में भेजी गई है। लेकिन यह राशि 18 लाख महिलाओं के खाते में नहीं भेजी गई।

ऐसे में आने वाली अगली क़िस्त की राशि भी इन महिलाओं को नहीं भेजी जाएगी जिसका प्रमुख कारण है इन सभी महिलाओं के आवेदन में त्रुटि होना, गलत दस्तावेज या फिर महिलाओं के बैंक खाता आधार से लिंक एवं बैंक खाते की डीबीटी इनेबल नहीं होना, जैसी कारण शामिल है। हालांकि सरकार द्वारा इन महिलाओं को भी लाभ देने की भरपुर कोशिश की जा रही है है।

इसलिए कैंप लगाए जाएंगे और सभी महिलाओं को आवेदन फार्म में हुई त्रुटि को सुधार करवाने होंगे। इसके बाद ही अब तक नहीं मिले क़िस्त की राशि भी और आगमी क़िस्त की राशि भी महिलाओं को मिलेगी। वहीं आवेदन फॉर्म में हुई त्रुटि में सुधार नहीं कराते हैं तो आपको लाभ नहीं मिलेगी।

साथ ही आपको बताना चाहेंगे, अब अप्रैल महीना आ चुकी है जहाँ 9वीं क़िस्त के 2500 रुपए मिलने वाली है इस दौरान 6वीं, 7वीं और 8वीं क़िस्त के ₹7500 की राशि भी इन 18 लाख महिलाओं को अपने आवेदन फॉर्म में हुई त्रुटि को सुधार कराने पर मिल सकती है। यानि एकमुश्त खातें में ₹10000 भेजी जाएगी, वही जिन महिलाओं को लाभ मिल रही उन महिलाओं को ₹2500 की राशि ही मिलेगी।

मईयां सम्मान योजना के आवेदन में सुधार कैसे करें?

आवेदन फार्म में सुधार करने के लिए आपको आयोजित विशेष शिविर में जाकर करवाना होंगे। हालांकि इससे पहले आप अपने फॉर्म की आवेदन स्थिति जाँच लें, इससे आपको चल जाएगा, आपका फॉर्म में त्रुटि किस कारण है साथ ही आपका आवेदन होल्ड पर है या नहीं। इसके अलावा आप चाहे तो फॉर्म करेक्शन के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म करेक्शन के लिए अप्लाई करने के 10 दिन के आसपास फार्म में सुधार कर अपडेट कर दिया जाएगा।

Maiya Samman Yojana Correction दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर आदि।

Maiya Samman Yojana Form Correction कैसे करें?

  • फॉर्म करेक्शन के लिए मईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • और लॉगिन के विकल्प को चुनकर User ID और Password की सहायता से लॉगिन करें।
  • फिर आवेदन करेक्शन (Application Collection) को चुने और सभी विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • अब 5 से 10 दिनों के भीतर सभी गलत जानकारी में सुधार होकर आवेदन फॉर्म अपडेट हो जाएगा।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment