PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 मार्च से पहले करें अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Awas Yojana Gramin Survey: वर्तमान समय में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत एक बार फिर से सरकार द्वारा सर्वे की प्रक्रिया को शुरू किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे नागरिक जो बेघर है या कच्चे मकान में रह रहे हैं, उनको पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी जाएगी।

पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य है, कि देश के सभी पात्र नागरिकों को स्थाई पक्का मकान उपलब्ध कराया जा सके, जिससे वह समाज में खुशहाल जीवन यापन कर पाएंगे। इसलिए भारत सरकार द्वारा सर्वे की प्रक्रिया को शुरू की गई है और अगर आपको अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, तो वर्तमान समय में आपको इसका लाभ मिल सकता है।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्व की प्रक्रिया 10 जनवरी 2025 से शुरू कर दिया गया है, सर्वे करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया है, इसलिए आप अंतिम तिथि से पहले जरूर आवेदन कर लें।

PM Awas Yojana Gramin Survey

ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे नागरिक जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेकर अपना पक्का मकान बनाना चाहते हैं, उन्हें यह सर्वे जरूर कर लेना चाहिए और आपको ध्यान रखना है, कि आपका यह सर्वे का कार्य 31 मार्च 2025 तक यह इससे पहले पूरा हो जाना चाहिए। आगे इस आर्टिकल में हम आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्व से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढें।

यदि आपने अभी तक पीएम आवास योजना से संबंधित सर्व प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो आप इस आर्टिकल के अंत में बताए गए प्रक्रिया के माध्यम से सर्वे पूरा कर सकते हैं। आप सभी को सर्वे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो आगे आपको इसी आर्टिकल में बताया गया है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभ

  • पीएम आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक को मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती है।
  • इसके माध्यम से लाभार्थी नागरिक को 1,20,000 रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।
  • योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • इस योजना से लाभार्थियों को मनरेगा के अंतर्गत 90 दिनों तक रोजगार भी प्राप्त होता है।
  • पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि अलग से दी जाती है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्र के गरीब नागरिक ही पात्र माने जाएंगे।
  • आवेदक नागरिक के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक नागरिक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करना चाहिए।
  • आवेदक नागरिक का नाम पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे में शामिल जरूर होना चाहिए।
  • आवेदक नागरिक के पास सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • मनरेगा जॉब कार्ड आदि।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको “Pradhan Mantri Awas Yojana (Gramin)” का विकल्प मिलेगा, इस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपको “Awaas Plus 2024 Survey” यह विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद यहां से आपको “Latest App Version for Awaas Plus 2024” को डाउनलोड करना है।
  • इसके अलावा Aadhar Face RD ऐप को भी डाउनलोड कर लेना है।
  • App खोलने के बाद आपको “Self Survey” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद “Authenticate” के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद यहां आपको फेस स्कैन करके केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • अब आपको 4 अंको का पिन सेट करके लॉगिन कर लेना है।
  • यहां आपको लॉगिन करने के बाद “Add/Edit Survey” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करके “Proceed” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपने कच्चे मकान की 2 तस्वीर अपलोड करनी है।
  • “Add Remark” में “Kaccha Ghar” लिखें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Application Preview” देखें।
  • सभी जानकारी सही देने के बाद “Proceed” पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment