MP Board Result 2025 Out: मध्य प्रदेश राज्य के सभी 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को हम बताना चाहेंगे, बोर्ड द्वारा MP Board Result 2025 Class 10th 12th के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में आप सभी छात्र-छात्राएं mpbse.mponline.gov.in और एमपी result.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देखना है। हालांकि आप जानना चाहते है कैसे देखना है तो इसकी भी जानकारी आगे बताई जाएगी।
इस पहले बता दे, 10वीं एवं 12वीं की रिजल्ट 6 मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से MP Board Result 2025 Live घोषणा की। जिससे कक्षा दसवीं एवं बारहवीं टॉपर के साथ-साथ पासिंग प्रतिशत का भी पता चला है। हालांकि जानना चाहते है टॉपरों का मार्क्स क्या है और कितने पासिंग प्रतिशत हैं साथ ही रिजल्ट कैसे चेक करना है? इन सब की पूरी जानकारी आपको इस पोस्ट में प्राप्त हो जाएंगे।
MP Board Result 2025 Out – एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 को 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे जारी कर लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार को खत्म कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे तो वही बोर्ड भी जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की तैयारी में लगे हुए थे। जिस वजह से स्टूडेंटों का इंतज़ार जल्द ख़त्म हुआ और आज स्टूडेंटों के बीच खुशियों का माहौल देखने को मिले हैं
क्योंकि जहाँ इस बार 10वीं के पासिंग फीसदी 76.82 फीसदी है तो वही 12वीं के पासिंग फीसदी 74.48 फीसदी है। देखा जाए तो, पिछली सालों के पासिंग फीसदी से इस बार पासिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है तो वही काफी सारे छात्र इस बार भी पास होने में असफल रहे हैं।
MPBSE Board Result 2025
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के परिणाम घोषित करने पर पता चला है कक्षा 10वीं के टॉपर प्रज्ञा जयसवाल ने 500 में 500 अंक प्राप्त किए हैं तो वही कक्षा 12वीं के टॉप प्रियल द्विवेदी ने 500 में 492 अंक प्राप्त किए हैं।
इसके अलावा बोर्ड ने असफल विधार्थियो को भी दोबारा लाइन में लाने के लिए 17 जून को दोबारा परीक्षा का आयोजित कराएंगे। जिसमें विधार्थी उसी विषय का परीक्षा देंगे, जिसमे वे फेल हुए है। ऐसे में इस बार पास हो जाते है तो फिर उसका पूरा साल बच सकता है।
MPBSE MP Board 12th Result 2025
श्रेणी | छात्रों की संख्या |
पंजीकृत | 604402 |
अनुपस्थित | 1828 |
उपस्थित | 602574 |
रोका गया | 64 |
रद्द | 559 |
परिणाम घोषित | 601951 |
पास | 448807 |
असफल | 153144 |
पास प्रतिशत | 74.48% |
MPBSE MP Board 10th Result 2025
श्रेणी | छात्रों की संख्या |
पंजीकृत | 810019 |
अनुपस्थित | 5087 |
उपस्थित | 804932 |
रोका गया | 39 |
रद्द | 125 |
परिणाम घोषित | 804768 |
पास | 613414 |
असफल | 191354 |
पास प्रतिशत | 76.22% |
MPBSE MP Board 10th Topper List 2025
- प्रथम रैंक – सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल – 500 अंक
- द्वितीय रैंक – मऊगंज के आयुष द्वीवेदी – 499 अंक
- तृतीय रैंक – जबलपुर की शैजाह फातिमा – 498 अंक
MPBSE MP Board 12th Topper List 2025
- तृतीय रैंक – हर्ष पांडे – 490 अंक
- प्रथम रैंक – प्रियाल द्विवेदी – 492 अंक
- द्वितीय रैंक – रिमझिम करोठिया – 491 अंक
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें? (How To Check MP Board Result 2025?)
- एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- और होम पेज के रिजल्ट लिंक “MP Board 12th Result या Mp Board 10th Result” पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- इतना करने के बाद अंत में “सबमिट” कर दे।
- अब एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के तहत आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
- जिसमें आप अपने प्राप्त अंक और भी सभी प्रदर्शित जानकारी चेक कर लें।