Maiya Samman Yojana 5000 Rupey: झारखंड राज्य सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना के सभी लाभुक महिलाओं को अप्रैल और मैं महीने की किस्तों के ₹5000 की राशि का एक लंबी इंतजार के बाद अब महिलाओं के खातें में भेजना शुरू कर दिए गए हैं। जिसे कहा जा सकता है कि 9वीं एवं 10वीं दोनों किस्त जारी करने का इंतजार जल्द ही ख़त्म होगी।
Maiya Samman Yojana 5000 Rupey भेजने की बात करें तो, 21 मई से भेजी जा रही है है जहां 54 लाख के आसपास महिलाओं के खाते में डीबीडी के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। तो वही यह किस्त अप्रैल और मई (9वीं और 10वीं) महीने की है इसके आलावा जिन महिलाओं को 6ठी 7वीं और 8वीं की राशि प्राप्त नहीं हो पाई थी उन महिलाओं को एकसाथ ही सभी किस्तों की राशि खाते में मिलेगी। हालांकि कैसे मिलेगी? विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट में अंत तक बने रहें।
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अब हर महीने ₹2500 की क़िस्त के कारण चर्चाओं में रहती है। हालांकि महिलाओं को लगातार समय-समय पर पैसे नहीं दिए जा रहे हैं इसके कई कारण हो सकते है आखिरी क़िस्त महिलाओं को मार्च महीने में ही छठी सातवीं और आठवीं तीनों किश्तों की एकमुश्त राशि 7500 की भेजी गई थी। जहाँ 54 लाख लाभुकों में से 38 लाख के खाते में ही राशि पहुंची थी।
बांकी लाभुकों में से कुछ के तो बैंक खातें की डीबीटी ही एक्टिव नहीं थी तो वही कुछ महिलाओं के आवेदन में अलग-अलग प्रकार की त्रुटि भी थी। हालांकि सरकार द्वारा इसे जल्द से जल्द सुधार करवाने के लिए महिलाओं को समय दिया। इस बीच काफी सारी महिलाओं ने सुधार करवाई और डीबीटी चालू भी करवाई। ऐसे में इन महिलाओं को 12,500 रुपए मिल सकती है।
Maiya Samman Yojana 5000 Rupey कब आएगी?
मईया सम्मान योजना के ₹5000 9वीं और 10वीं दोनों क़िस्त एकमुश्त राशि को 21 मई से महिलाओं के खाते में भेजना शुरू कर दिए हैं। लेकिन 54 लाखों लाभुक महिलाओं के होने से एक ही बार सभी के खाते में क़िस्त भेजना संभव नहीं है। इसलिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि दो चरणों में ₹5000 की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जाएं। जिस कारण 12 जिलों की महिलाओं को राशि प्राप्त होगी तो वही बांकी की जिलों के महिलाओं को दूसरे चरणों में राशि प्राप्त होगी।
बात करें कब तक सभी महिलाओं को ₹5000 प्राप्त हो जाएगी। तो पहले चरणों के जरिये 21 मई से राशि भेजी जा सकती है तो वही दूसरे चरणों के जरिये राशि भेजने की शुरुआत 2 दिन बाद होगी और 26 मई तक सभी महिलाओं को ₹5000 भेजी जा सकती है।
पहले चरणों में 12 जिलों की महिलाओं को मिलेगी ₹5000
दो चरणों में मईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं क़िस्त के ₹5000 महिलाओं के खाते में भेजे जाने से महिलाएं राशि प्राप्त करने के लिए आखिरी तक उम्मीद करेगी। लेकिन निम्नलिखित 12 जिलों के महिलाए हैं तो उनकी उम्मीद जल्द ही खत्म होगी।
- धनबाद
- रांची
- जामताड़ा
- चतरा
- गढ़वा
- देवघर
- गुमला
- पाकुड़
- लोहरदगा
- सिमडेगा
- जमशेदपुर
- बोकारो
दूसरे चरणों में इन जिलों की महिलाओं को मिलेगी ₹5000
- गिरिडीह
- हजारीबाग
- कोहराम
- पश्चिमी सिंहभूम
- दुमका
- साहिबगंज
- पलामू
- रामगढ़
- लातेहार
- खूंटी
- पूर्वी सिंहभूम
- सरायकेला-खरसावां
मईया सम्मान योजना ₹5000 के लिए पात्रता
सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना के तहत काफी सारी पात्रता और दिशा निर्देश निर्धारित किए गए हैं। ताकि कोई भी अपात्र महिलाएं लाभ प्राप्त नहीं कर सके और किसी प्रकार की धोखाघड़ी होने से रोका जा सकें-
- सबसे पहले तो महिलाएं झारखंड राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए।
- वहीं महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक लाभ लेने की पात्र मानी जाएगी।
- और महिलाओ के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो, अगर हुई हो तो सुधार करवा लिया गया हो।
- आवेदक महिलाओं के खुद का बैंक अकाउंट आधार से लिंक एवं बैंक खाते की डीबीटी एक्टिव हो।
- इसके अलावा महिलाओं के नाम मईया सम्मान योजना के लाभार्थी सूची में शामिल अवश्य होनी चाहिए।
- इसके आलावा आवेदक महिला परिवार में सरकारी नौकरी या आयकर दाता सदस्य नहीं हो।
- महिला परिवार की वार्षिक आय योजना के तहत निर्धारित आय के दायरे में हो।
- परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन भी नहीं हो।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status Check
मईया सम्मान योजना के ₹5000 चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते है। जिससे आपको पुष्टि हो जाएगी कि, आपके खाते में ₹5000 आया है या नहीं-
- इसके लिए आपको मईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब आपको होम पेज पर पहुंचते ही लॉगिन का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद ओपन नया पेज में “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर आपको अपने आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
- और ओटीपी प्राप्त वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- जिससे आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज कर वेरीफाई कर लेना है।
- इसके बाद 9वीं और 10वीं किस्त भुगतान स्थिति दिखाई देगी, जहां सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।